कोरबा। एसईसीएल मानिकपुर खदान में हादसा हुआ है। यहां एक भारी भरकम होल पैक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डंपर का दो चक्का अलग हो गया। ऑपरेटर त्रिभुवन राज को चोटें आईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना बीती रात लगभग 12 बजे की है। होल पैक डंपर का पीछे का हिस्सा अलग हो गया। घटना की सूचना पर एसईसीएल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस हादसे से खदान की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं ।
बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। वाहन के पीछे दो चक्के का हिस्सा अलग हो गया और गोल-गोल घूमने लगा। वहीं वाहन का ऑपरेट घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







