Home » शालेय शिक्षक संघ ने विधायक लखनलाल से की मुलाकात, फूल-माला भेंट कर किया सम्मान
कोरबा

शालेय शिक्षक संघ ने विधायक लखनलाल से की मुलाकात, फूल-माला भेंट कर किया सम्मान

कोरबा। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने के बाद विधायक लखनलाल देवांगन से लोगों का मुलाकात का दौर जारी है। लोग उनके निवास स्थान पहुंचकर उन्हें जीत की शुभकामनाएं देते हुए गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज देवांगन समाज के लोगों ने विधायक लखनलाल देवांगन से मुलाकात की और शुभकामनाएं दी, वहीं शालेय शिक्षक संघ कोरबा का प्रतिनिधि मंडल भी आज जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कोरबा नवनिर्वाचित विधायक लखन लाल देवांगन से मुलाकात कर शुभकामनाएं देते हुए फूल-माला भेंट किया।

इस दौरान विधायक लखनलाल देवांगन ने जीत की खुशियां बांटते हुए कहा कि चुनाव में सभी समाज व सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिला है, जिसके कारण से बीजेपी की जीत संभव हो सकी। इस दौरान लखनलाल देवांगन ने सभी का आभार जताया।

मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा, जिला सचिव चंद्रिका प्रसाद पांडे, जिला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ईश्वरी तिवारी, जिला पदाधिकारी राहुल मिश्रा, शिव कुमार साहू, शैलेंद्र राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा जेपी झा, ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा भानु प्रसाद साहू, ब्लॉक सचिव कटघोरा पुनी साहू सहित नंद किशोर कंवर, रामनारायण चौहान एवं संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Search

Archives