Home » सर्वमंगला प्रापर्टीज लिमिटेड की जमीन हुई नीलाम, निवेशकों की रकम लौटाई जाएगी
कोरबा

सर्वमंगला प्रापर्टीज लिमिटेड की जमीन हुई नीलाम, निवेशकों की रकम लौटाई जाएगी

कोरबा। चिटफंड कंपनी सर्वमंगला प्रापर्टीज लिमिटेड की नीलामी बरपाली तहसील कार्यालय में की गई। नीलामी से प्राप्त राशि 31 लाख रुपए को जिला प्रशासन के खाते में जमा करा दिया गया है। प्रशासन द्वारा वसूली की राशि निवेशकों को शीघ्र लौटाने की बात कही जा रही है। जिससे निवेशकों को राहत मिलेगी। कम समय में राशि दोगुना करने सहित अन्य लालच देकर विभिन्न चिटफंड कंपनियों द्वारा जिले के हजारों लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा फ्राड चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर की गिरफ्तारी व उनकी संपत्ति को कुर्क कर नीलामी करने के बाद निवेशकों को वापस लौटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम कोथारी स्थित चिटफंड कंपनी सर्वमंगला प्रापर्टीज लिमिटेड की जमीन को नीलाम कर दिया गया है। नीलामी में 8 लोगों ने बोली लगाई और 31 लाख रुपये में जमीन की नीलामी हुई। सर्वमंगला प्रापर्टीज लिमिटेड की संपत्ति तहसील बरपाली के अंतर्गत ग्राम कोथारी में स्थित पहनं 11 भूमि खसरा नं. 124 रकबा 64 डिसमिल में से 12 डिसमिल जमीन एनएच 149 बी में अर्जित के उपरांत, शेष 52 डिसमील जमीन की नीलामी प्रक्रिया छग निक्षेपको के हित संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत की गई। नीलामी में रुप नारायण वर्मा राजेन्द्र प्रसाद नगर कोरबा, नंद किशोर सिंह ठाकुर पोड़ी-बहार, झाड़ू राम कुर्रे कथरीमाल, सुन्दर लाल साहू खरहरी, सुनीता साहू कराईनारा, आंचल अग्रवाल निहारिका कोरबा, राज रानी अग्रवाल निहारिका कोरबा, विक्रम लांबा कोरबा ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा बोली 31 लाख रुपये रुप नारायण वर्मा ने लगाई और जमीन अपने नाम कर ली। नीलामी की रकम जिला प्रशासन के खाते में आ गई है। प्रशासन ने अब वसूली की राशि को प्रक्रिया के बाद निवेशकों को शीघ्र लौटाने की बात कही है, जो निवेशकों को राहत मिलेगी।

Search

Archives