Home » दीपका खदान के अंदर खड़े ट्रेलर में लगी आग
कोरबा

दीपका खदान के अंदर खड़े ट्रेलर में लगी आग

कोरबा। भीषण गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। जिले में आगजनी की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। छोटी सी चिंगारी भी विकराल रूप ले सकती है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों से आगजनी की खबर लगातार आ रही है। ऐसा ही मामला कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में सामने आया है। एसईसीएल की दीपका परियोजना में खदान के 18 नंबर फेस पर खड़ी ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेलर का केबिन में आग भड़क उठी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब ट्रेलर के सामने का हिस्सा जल चुका था।मिली जानकारी के अनुसार खदान में ट्रेलर अन्य वाहनों के साथ खड़ा हुआ था। अचानक ट्रेलर में आग लग गई। चालक और परिचालक ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने केबिन चपेट में ले लिया। हादसे की खबर से खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास खड़े वाहनों को ट्रेलर से दूर किया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ट्रेलर का आधा हिस्सा जल चुका था। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रेलर में आग लगी है।

Search

Archives