Home » दुखदः कोरबा के व्यवसायी हेमंत पुंडलिक का निधन, कोसाबाड़ी से निकलेगी अंतिम यात्रा
कोरबा • छत्तीसगढ़

दुखदः कोरबा के व्यवसायी हेमंत पुंडलिक का निधन, कोसाबाड़ी से निकलेगी अंतिम यात्रा

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और ‘श्री तिरुपति बालाजी फ्यूल्स’ के संचालक हेमंत पुंडलिक का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के व्यावसायिक जगत और कोसाबाड़ी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री पुंडलिक, जो कि संजय पुंडलिक के छोटे भाई थे, पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। 05 फरवरी 2026 को दोपहर 2ः00 बजे न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को दोपहर गृह निवास, मकान नंबर-66, कोसाबाड़ी, निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार पोड़ी बहार स्थित मुक्तिधाम में संपन्न होगा।

Search