Home » अधजली लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा

अधजली लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। पाली थाना क्षेत्रांतर्गत रंगोले तेंदूभांठा मार्ग में निर्मित पुल के नीचे एक अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने शव का निरीक्षण करते हुए अधजली लाश किसकी है पतासाजी शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण सड़क मे बने पुल की ओर पहुंचे थे, जहां उसकी नजर उस अधजली शव पर पड़ी। इसके बाद देखते ही देखते खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। लोग भारी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए।

सूचना मिलने पर पाली पुलिस के अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट सत्यजीत कोसरिया भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान मृतक का चेहरा पूरी तरह से जला मिला। संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को आग के हवाले किया गया है। युवक की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस लाश की शिनाख्ति में जुट गई है।  पुलिस थाना-चौकियों में गुम इंसान के संबंध में जानकारी एकत्रित कर रही है।

Search

Archives