Home » नाबालिग का अपहरण कर डेम के उपर दुष्कर्म… फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा छत्तीसगढ़

नाबालिग का अपहरण कर डेम के उपर दुष्कर्म… फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग का घर से अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बालको थाना क्षेत्र में आरोपी ने देर रात नाबालिग के घर में घुसकर उसका अपहरण किया। पीड़िता को बालको डेम की तरफ ले गया, जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। जब पीड़िता की हालत गंभीर हो गई तो उसे मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता होश में आने के बाद किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस से मामले की शिकायत की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जगदीश साहनी उर्फ टिल्ली पिता राजदेव साहनी 22 वर्ष निवासी परसाभाटा बालकोनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 65, 74, 76, 333, 331, 137, 115 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

Search

Archives