Home » पिस्टल तथा फरसानुमा हथियार लहराकर फैला रहे थे दहशत, उरगा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा छत्तीसगढ़

पिस्टल तथा फरसानुमा हथियार लहराकर फैला रहे थे दहशत, उरगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। सावन सोमवार की रात्रि नहर रोड कनबेरी बाजार में पिस्टल और फरसानुमा हथियार दिखाकर श्रद्धालुओं के बीच दहशत फैलाने वाले दो युवकों और एक विधि से संघर्षरत बालक को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों पर गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरभवना निवासी प्रार्थी मेघनाथ यादव पिता बोधन यादव उम्र 32 वर्ष ने थाना उरगा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जुलाई की रात्रि लगभग 02ः30 बजे कनकेश्वर धाम कनकी शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में नहर रोड कनबेरी बाजार के पास कुछ श्रध्दालू डी.जे. साउण्ड सिस्टम में डांस कर रहे थे। उसी समय विक्रम शर्मा, नामक व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर डी.जे. के धुन में डांस कर रहा था। विक्रम शर्मा अपने पास रखे पिस्टल तथा विधि से संघर्षरत् बालक अपने पास रखा हुआ फरसानुमा धारदार हथियार लहराकर दहशत फैला रहा था। इस दौरान अश्लील गाली गलौच भी किया जा रहा था। उनकी हरकत से श्रध्दालुओं के बीच भय का वातावरण बन गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 309/2025 धारा 292, 296, 3(5) बीएनएस 4, 25 (1ख) (ख), 6, 25 (1) (ख), 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण राहुल यादव, विक्रम शर्मा एवं विधि से सघर्षरत् बालक को हिरासत में लिया गया। घटना में प्रयुक्त 01 नग बाइक की चैन स्पॉकिट से बना फरसा नुमा धारदार हथियार एवं एक लाईटर गन नकली पिस्टल आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा नितिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर, उप निरीक्षक राजेश तिवारी, उनि अजय सोनवानी, प्रआर रामू कुर्मी, प्रआर बसंत कुमार भैना, आर अजय यादव, आर नितेश तिवारी, आर. प्रेमचंद साहू, सुशील यादव एवं सैनिक शांतनु राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Search

Archives