Home
कोरबा

ढेलवाडीह के समीप ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल

कोरबा। ढेलवाडीह क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक पिकअप पलट गई। पिकअप सवार 30 लोगों में से 15 के चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल रवाना किया गया है।
बताया जा रहा है कि ग्राम बरीडही में छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने ग्रामीण एक पिकअप में सवार होकर चैतमा से बरीडीह जा रहे थे। इस दौरान वे ढेलवाडीह के समीप पहुंचे ही थे कि वाहन अनियंत्रित हो गया और सडक़ किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन में 30 लोग सवार थे। जिसमें से 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने डाॅयल 112 को दी। सूचना पर पहुंची 112 के जवानों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका ईलाज जारी है।

Search

Archives

    Featured