Home » जिले में ब्लैकआउट से फूटा लोगों का गुस्सा, सब स्टेशन से महापौर के घर पहुंचे रहवासी
कोरबा छत्तीसगढ़

जिले में ब्लैकआउट से फूटा लोगों का गुस्सा, सब स्टेशन से महापौर के घर पहुंचे रहवासी

हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई आपूर्ति

कोरबा। जिले में मौसम बदलने के साथ ही शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रात लगभग 7 बजे शुरू हुई बिजली कटौती देर रात 11-12 बजे तक जारी रही, जिससे शहर के कई क्षेत्रों में अंधेरा पसरा रहा। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

सबसे अधिक नाराजगी एसईसीएल 15 ब्लॉक कॉलोनी और आसपास की बस्तियों में देखने को मिली। रात करीब 10-11 बजे तक बिजली नहीं आने पर महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में तुलसी नगर स्थित विद्युत सब स्टेशन पहुंच गए। बताया जा रहा हैं कि लोगों ने अधिकारियों से बिजली कटौती का कारण पूछा, लेकिन उनका आरोप है कि संबंधित कर्मचारी बिना संतोषजनक जवाब दिए वहां से चले गए।

सब स्टेशन पर सुनवाई नहीं होने से नाराज लोग सीधे महापौर निवास पहुंच गए। उन्होंने बिजली संकट की जानकारी देते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। महापौर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर जल्द बिजली बहाल करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।

Search

Archives