कोरबा। ओएनसी बार एवं पॉम मॉल में उपद्रव करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 6 जुलाई की रात्रि में उत्पात मचाया था । पुलिस द्वारा अब तक 10 की गिरफ्तारी की है। आरोपियों से 3 चारपहिया वाहन भी जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 6 जुलाई की मध्य रात्रि में दो गुटों के द्वारा टीपी नगर कोरबा स्थित ओ.एन.सी. बार एवं पॉम मॉल के बाहर उपद्रवबाजी कर शराब के नशे में एक-दूसरे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें अलग-अलग पक्षों की 132, 221, 194, 191(2) बीएनएस, अपराध क्रमांक 404/2025 धारा 296,351 (3), 115(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार 19 जुलाई को टीपी नगर पॉम मॉल के बाहर सिक्युरिटी गार्ड एवं एक असामाजिक तत्व के शराबखोरी करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके संबंध में क्रमशः अपराध क्रमांक 436/2025 धारा 36 (च) आबकारी एक्ट, अपराध कमांक 437 / 2025 धारा 36 (च) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।
घटनाओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी सीएसईबी द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के सहयोग से ओ.एन.सी. बार एवं पॉम मॉल के बाहर उपद्रवबाजी मारपीट करने वाले आरोपीगण सौरभ सिंह उर्फ चिक्की, पंकज सोनी, ऋषभ सिंह, आदित्य सिंह उर्फ आदि, हितेश पाण्डेय, मुकेश महतो, शाहरूक सिद्दिकी, मोहम्मद गौस उर्फ रेहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक महिन्द्रा थार, एक बी.एम.डब्ल्यू कार एवं एक मारुति स्वीफ्ट कार को जप्त किया गया है।
घटना दिनांक 19 जुलाई को टीपी नगर पॉम मॉल के बाहर सिक्युरिटी गार्ड एवं एक असामाजिक तत्व के शराबखोरी करने वाले आरोपीगण आर्यन राय पिता हरीनारायण राय 28 साल निवासी नमन विहार चौकी मानिकपुर जिला कोरबा एवं सिक्युरिटी गार्ड अशीष सिंह पिता अम्बिका सिंह 34 साल निवासी सेक्टर- 5 बाल्कोनगर थाना बाल्कोनगर जिला कोरबा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है एवं पृथक से धारा 170,126 (बी), 135 (3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।







