Home » कृषकों की मांग पर नहरों में छोड़ा गया 1891 क्यूसेक पानी, बांगो बांध में अभी 62.62ः जल भराव
कोरबा छत्तीसगढ़

कृषकों की मांग पर नहरों में छोड़ा गया 1891 क्यूसेक पानी, बांगो बांध में अभी 62.62ः जल भराव

कोरबा। जिले में बारिश थमने के बाद पानी की मांग शुरू हो गई है। दोनों नहरों में 1891 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा हैं, धीरे-धीरे पानी की मात्रा बढ़ाई जाएगी। बांगो बांध में अभी 62.62 प्रतिशत पानी का भराव है। पहले 5 जुलाई से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बारिश होने की बजह से तिथि आगे बढ़ा दी गई थी।

बांगो बांध की सिंचाई क्षमता 2 लाख 45 हजार हेक्टेयर है। दांयी नहर से जांजगीर और अकलतरा क्षेत्र सिंचित होता है। अभी नहर में 774.38 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी तया बांयी तट नहर से सक्ती और रायगढ़ जिले के खरसिया और रायगढ़ तहसील में सिंचाई होती है। अभी इसमें 1016.6 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा हैं। खेतों तक पानी पहुंचाने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। किसान अभी धान की नर्सरी के साथ ही लेही पद्धति से खेती की तैयारी कर रहे हैं। बांगो बांध में अभी पर्याप्त पानी है। सोमवार को जल स्तर 352.78 मीटर दर्ज किया गया। कोरिया जिले में भी बारिश कम होने की वजह से जलस्तर बढ़ने की गति धीमी हो गई है। हालांकि पिछले साल इसी अवधि में जल स्तर 349.40 मीटर था। इस साल 3 मीटर पानी का भराव अधिक है।

जिले में भी 2 दिन से बारिश नहीं

कोरबा जिले में विगत दो दिनों से बारिश का रिकॉर्ड शून्य है। अब तक 277.5 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है। बारिश थमने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया है।

मांग के अनुसार नहर में दिया जाएगा पानी – एस.एन. साय

हसदेव दरी बैराज कोरबा के ईई एस.एन. साय ने कहा हैं की किसानों की मांग अनुसार पानी छोड़ा जाएगा। अभी बांगो बांध में पर्याप्त पानी है। प्रतिदिन पानी की मात्रा बढ़ाई जा रही है।

Search

Archives