कोरबा। दीपका रेलवे साइडिंग में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गई। इसके कारण कोल डिस्पेच प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार कोयला लोड करने दीपका रेलवे साइडिंग जा रही मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर दूर जाकर पलट गए।
घटना में यार्ड की सभी लाइन ब्लाक हो गई और 15 घंटे से अधिक समय तक कोयला लदान प्रभावित हो गया। इससे आधा दर्जन से ज्यादा मालगाड़ी में कोयला लदान नहीं हो सका। सूचना मिलते ही एआरटी रेस्क्यू टीम द्वारा डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।







