Home » घर में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी, जांच जारी
कोरबा

घर में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी, जांच जारी

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा रोड इंदिरा नगर मोहल्ले के एक मकान में सड़ी-गली लाश मिली है। दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी, वहीं मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। 28 वर्षीय अजय राजपूत उर्फ पप्पू राजपूत उसके ही घर के कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मिला। बताया जा रहा है कि रविवार की तड़के सुबह जब लोग उठे इस दौरान घर के अंदर से दुर्गंध आ रही थी । लोगों को मामला सन्दिग्ध लगा और इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार  अजय और उसका बड़ा भाई अक्षय राजपूत दो लोग ही घर पर रहते थे, उसकी एक बड़ी बहन है जो शादी होकर रायपुर चली गई है। दोनों भाई की हरकतों से परेशान होकर उसकी मां उसकी बेटी के पास रहती है। इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना उसकी मां और उसके भाई अक्षय को दी, जहां मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई अक्षय ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह रायपुर चल गया था और घर पर उसका भाई अकेले था। अक्षय ने बताया कि उसका भाई अजय टेंट हाउस में काम करता था और कुछ दिनों पहले ही एक कर्मचारी के साथ उसकी मारपीट हुई थी। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है।

कोतवाली थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची, इस दौरान दरवाजा खुला हुआ था। कमरे के अंदर उसकी लाश पड़ी हुई थी, जहां दुर्गंध आना शुरू हो गया था । फोन रिसीव एक्सपर्ट की टीम ने भी सभी पहलुओं पर जांच की है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई है परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Search

Archives