Home » आइसक्रीम खिलाने के बहाने नाबालिग के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

आइसक्रीम खिलाने के बहाने नाबालिग के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। नौ साल के मासूम के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। पूरा मामला दर्री थाना अंतर्गत बस्ती का है।

बताया जा रहा है कि आरोपी 54 वर्षीय संजीव गुप्ता है जो एक परिचित के घर घूमने के लिए गया हुआ था, जहा उसकी माँ और 9 साल की मासूम घर पर थी। माँ घर पर काम करने लगी और बेटी घर के बाहर खेल रही थी तभी दरिंदा संजीव गुप्ता ने उसे आइसक्रीम खिलाने के बहाने सुनसान जगह पर लेकर गया और उसके साथ गलत काम करने लगा। मासूम ने इसका विरोध किया और डरी सहमी घर आई। अपनी माँ को बताने लगी कि जो अंकल घर आये थे उसने उसके साथ बैड टच किया है और उसने अपनी माँ को पूरी बात बताई। बेटी की आपबीती सुनने के बाद माँ बस्ती में ही रहने वाले कुछ लोगो के साथ उसके घर गए और उसकी जमकर खातिरदारी की उसके बाद इसकी शिकायत दर्री थाना पुलिस से की गई है।  पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर थाना लाया और आगे की कार्यवाही की गई।

मामले में कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की माँ ने दर्री थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी के साथ एक घटना सामने आई है जहाँ शिकायत के बाद संजीव गुप्ता नामक आरोपी को गिफ्तार किया गया है जिसके खिलाफ पास्को एक्ट के तहत और अन्य मामलों में गिफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संजीव गुप्ता आलू,प्याज हाट बाजार में घूम-घूम कर बेचता है आरोपी के घर पर उसकी पत्नी बेटा बहु और नाती भी है।

Search

Archives