Home » करंट की चपेट में आने से बंदर की मौत, वन विभाग ने कॉलोनीवासियों के साथ किया अंतिम संस्कार
कोरबा

करंट की चपेट में आने से बंदर की मौत, वन विभाग ने कॉलोनीवासियों के साथ किया अंतिम संस्कार

कोरबा। रामपुर सिंचाई कॉलोनी में एक बंदर की 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। वन विभाग और नोवा नेचर की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा के बाद विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। आसपास के लोगों ने बंदर के पार्थिक शरीर के माथे में चंदन लगाया और पूजा पाठ किया, जो समाज में जीवों के प्रति प्रेम और आस्था को दर्शाता है।

वन विभाग और नोवा नेचर की टीम ने पंचनामा के बाद बंदर के पार्थिक शरीर को कपड़े में ढककर रखा। पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कर फूल, नारियल, दीप जलाकर अंतिम संस्कार किया गया। दूसरा बंदर लगातार मृत बंदर के पास आकर उठाने की कोशिश करता रहा, जो एक भावुक पल था।

सिंचाई कॉलोनी निवासी विभा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दो बंदर इस कॉलोनी में आसपास घूमते नजर आ रहे हैं जिसे लोगों के द्वारा उन्हें फल फूल और अन्य खाने को भी दिया जा रहा था। बुधवार की सुबह दोनों बंदर कॉलोनी में ही उछल कूद कर रहे थे । इसी दौरान 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई । 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से तार शॉर्ट सर्किट होने लगा और बंदर नीचे गिर गया तब जाकर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

Search

Archives