कोरबा/ करतला । करतला थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पूछताछ में छात्रा ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव का ही युवक आदर्श कुजूर लंबे समय से उससे संपर्क में था। शादी करने का वादा कर वह उसका यौन शोषण करता रहा। जब छात्रा प्रेग्नेंट हुई और उसने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया और उसे रखने से इनकार कर दिया।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवक की उम्र 24 साल लगभग है और पहले उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा लेकिन बाद में उसने इनकार कर दिया। प्रसव होने के बाद युवक और उसके कोई भी परिजन नहीं आये है। उसके बेटी के साथ जो हुआ है न्याय की गुहार लगा रहे है।







