Home » जल आवक में कमी के कारण मिनीमाता बांगो बांध की ऊंचाई की गई कम
कोरबा छत्तीसगढ़

जल आवक में कमी के कारण मिनीमाता बांगो बांध की ऊंचाई की गई कम

कोरबा। जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत स्थापित अंचल की जीवनदायनी बहुउद्देशीय मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना माचाडोली में पानी की आवक में कमी के कारण 18 सितंबर को दोपहर 3ः00 बजे जलस्तर 358.18 मीटर तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार गेट संख्या 8 और गेट संख्या 4, जो 0.50-0.50 मीटर खुले थे, उसकी ऊंचाई दोपहर 3ः00 बजे कम करके 0.30-0.30 मीटर एवं गेट संख्या 6 जो 1.00 मीटर खुला था। उसकी ऊंचाई कम करके 0.80 मीटर कर दिया गया है। परिणामस्वरूप, रेडियल गेटों से कुल डिस्चार्ज 11837 क्यूसेक से घटकर 8277 क्यूसेक हो गया। बताया जा रहा हैं की वर्तमान में गेट संख्या 4, 6, और 8 खुले हैं और जलविद्युत संयंत्रों की तीन इकाइयां पूरी क्षमता से चल रही हैं और 9000 क्यूसेक पानी छोड़ रही हैं। इस प्रकार, दोपहर 3ः00 बजे बहुउद्देशीय मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना से कुल डिस्चार्ज 17277 क्यूसेक है, पानी की आवक कम होने पर आवश्यकतानुसार गेट से डिस्चार्ज और कम किया जाएगा। उपरोक्त समस्त जानकारी बहुउद्देशीय मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना संभाग क्रमांक 03 माचाडोली के कार्यपालन अभियंता धर्मेन्द नीखरा ने दी।

Search

Archives