कोरबा। रजगामार इलाके के दरगा गांव से लगे सुआपहाड़ जंगल में बुधवार को एक नर कंकाल पेड़ पर लुंगी से लटका मिला। मृतक की पहचान दरगा निवासी 45 वर्षीय मान सिंह के रूप में हुई है। मान सिंह होली के बाद मार्च माह से लापता था, जिसकी गुमशुदगी रजगामार चौकी में दर्ज थी।
ग्रामीणों ने जंगल में कंकाल लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने कपड़ों और पास में पड़े सामान के आधार पर मान सिंह की शिनाख्त की।







