Home » कनकी पुल के पास लंबा जाम : श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी कारण ..चांपा जाने वालों को हुई परेशानी
कोरबा छत्तीसगढ़

कनकी पुल के पास लंबा जाम : श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी कारण ..चांपा जाने वालों को हुई परेशानी

कोरबा। सोमवार सुबह से चांपा-पंतोरा-कोरबा मार्ग पर कनकी पुल के पास भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। कनकेश्वर महादेव मंदिर में आखिरी सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं का तांता लगने से पुल के दोनों ओर लगभग 2 से 3 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैफिक सामान्य होने में 3 से 4 घंटे तक का समय लग रहा है। इससे अष्फिस, स्कूल और अस्पताल जाने वालों को भारी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात विभाग और प्रषासन ने चांपा की ओर जाने वाले यात्रियों से अपील की है कवे वैकल्पिक मार्ग के रूप् में हाईवे का उपयोग करें, जिससे जाम से बचा जा सके और जरूरी कामों में विलंब न हो।

Search

Archives