40 फीट गहरा बिना लाइन वाला कुआं ढह गया
कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र, धनवार गांव में 29 जुलाई मंगलवार को करीब 40 फीट गहराएक कच्चा कुआं धंस गया था। इसमें छेदूराम श्रीवास (65), उनकी पत्नी कंचन बाई (53) और उनका 30 वर्षीय पुत्र गोविंद दब गए। परिवार के सदस्यों ने लापता दंपती और बच्चे की खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल रहा था। घटनास्थल के पास तीनों की चप्पलें मिलीं, जिससे उन्हें कुएं के अंदर दबे होने की आशंका हुई। इस आधार पर पुलिस ने घटना की सूचना दी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम मलबा हटाकर बचाव कार्य में जुटी हुई है। पानी और मिट्टी निकालने के लिए मोटर पंप और जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।
पति-पत्नी के शव मिले
काफी मशक्क्त के बाद पति-पत्नी की शव बरामद हो चुका हैं। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी की लाशे मिली हैं, जिसमें एक का सिर और दूसरे का हाथ नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुत्र गोविंद की लाश अभी नहीं मिली है और उसकी तलाश जारी है। बहरहाल, गांव में कुंए के धंसने से एक परिवार के तीन सदस्य दब गए। पुलिस और एसडीआरएफ मिलकर मलबा निकालने और रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।







