Home » निरीक्षक डीएन तिवारी ने संभाला कोतवाली प्रभारी का पदभार, बोले- कानून व्यवस्था का रहेगा राज
कोरबा छत्तीसगढ़

निरीक्षक डीएन तिवारी ने संभाला कोतवाली प्रभारी का पदभार, बोले- कानून व्यवस्था का रहेगा राज

कोरबा। निरीक्षक डीएन तिवारी ने मंगलवार को नगर कोतवाली प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, आम नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित पुलिसिंग के लिए पूरी टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।

निरीक्षक तिवारी ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण किया जाएगा तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर रहेगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना भी है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं कानून का पालन करने वाले नागरिकों को हरसंभव सहयोग मिलेगा।

पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। शहरवासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नगर कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम देखने को मिलेंगे।

Search

Archives