Home » कन्वेयर बेल्ट में लगी भीषण आग, एचटीपीपी को करोड़ों का नुकसान, मौके पर पहुंची दमकल
कोरबा छत्तीसगढ़

कन्वेयर बेल्ट में लगी भीषण आग, एचटीपीपी को करोड़ों का नुकसान, मौके पर पहुंची दमकल

कोरबा। एमसीसी 9/10 के बीच कन्वेयर 12बी में सुबह करीब 8 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से एचटीपीपी को करोड़ों रुपए की क्षति होने की संभावना जताई जा रही है। आग लगने की सूचना ठेका कर्मचारियों ने अधिकारियों को दी, जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

कुसमुंडा से कोयला आपूर्ति के लिए एचटीपीपी पश्चिम क्षेत्र से गुजरी कन्वेयर बेल्ट में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कन्वेयर लाइन की देखरेख में लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से आग लगी। एमसीसी 9/10 के समीप से गुजरी कन्वेयर 12 बी में कन्वेयर बेल्ट किसी ऐसे चीज़ के संपर्क में आ गया था, जिसकी वजह से चिंगारी उत्पन्न हो गई और आग ने भीषण रूप ले लिया.

बताया जा रहा है कि एक कंपनी में कार्यरत ऑपरेटर ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने उच्चाधिकारी को घटना की जानकारी दी। आनन फानन में अधिकारी और दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि आग की घटना से विभाग को करोड़ों रुपए की क्षति हुई है। घटना किस कर्मचारी की लापरवाही से हुई है, ड्यूटी पर तैनात विभागीय सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी सवालों के घेरे में हैं। घटना की बारीकी से विभिन्न बिंदुओं पर जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।

Search

Archives