Home » स्टेप डांस एकेडमी का होली मिलन समारोह
कोरबा

स्टेप डांस एकेडमी का होली मिलन समारोह


कोरबा।
स्टेप डांस एकेडमी कोरबा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन रविशंकर शुक्ल नगर में किया गया। सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी। रंग गुलाल के साथ डीजे की धुन पर थिरके। स्वादिष्ट व्यंजनों का भी जमकर लुत्फ उठाया। स्टेप डांस एकेडमी कोरबा में योग प्रशिक्षकों द्वारा फिटनेस के गुर सिखाए जाते हैं। इसके साथ-साथ डांसिग का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। स्टेप डांस एकेडमी की जिले में एक अलग पहचान बनी हुई है। एकेडमी ने स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार किया है। एकेडमी से जुड़कर जिले के अधिकांश लोग लाभांवित हुए हैं।

Search

Archives