Home » शहर के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, क्षेत्र के लोगों में दहशत
कोरबा

शहर के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, क्षेत्र के लोगों में दहशत

कोरबा। हाथियों का दल सप्ताह भर में लंबी दूरी तय कर अब कोरबा शहर के नजदीक पहुंच चुका है। हाथियों ने कुछ दिन पहले ही रायगढ़ जिले से नया जिला सक्ती में प्रवेश किया। सक्ती से चांपा-जांजगीर होते हुए बिलासपुर और अब कोरबा जिले में प्रवेश किया है। हाथियों के दल को हरदीबाजार के रेकी के पास विचरण करते देखा गया है। एक दर्जन हाथियों के दल में 6 नन्हे शावक शामिल हैं। हाथियों की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर सीपत के जंगल से होते हुए बीती रात हाथियों का दल हरदीबाजार के समीप ग्राम रेकी के लालमटिया पारा के पास पहुंचा था। हाथियों की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एक ग्रामीण हाथियों के झुंड को देख भयभीत होकर भागने लगा। इस दौरान वह गड्ढे में जाकर गिरा। वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। 108 से ग्रामीण को अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने इसकी खबर वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। कई युवा हाथियों के साथ सेल्फी लेकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।—

Search