Home » कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे अहम
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे अहम

कोरबा। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली और सूरजपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से नदी-नालों या जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Search