इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस माह की मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर 4 दिसंबर 2025, गुरुवार को शाम 5 बजे मां सर्वमंगला मंदिर घाट कोरबा पर एक बार फिर हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा। समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी है कि हमारी नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं।
इस बार आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, कोरबा के चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट यजमान के रूप में कैप्टन मुकेश कुमार अदलखा (संगठन मंत्री, पूर्व सैनिक सेवा संघ, कोरबा), पवन अग्रवाल (जोन चेयर पर्सन, अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब, डिस्ट्रिक्ट 3233 सी), रणधीर सिंह (प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साडा कोरबा), यशवंत कौशिक (सचिव, जिला ऑटो संघ, कोरबा) मौजूद रहेंगे। नमामि हसदेव सेवा समिति ने शहरवासियों, श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर न केवल धार्मिक पुण्य अर्जित करें, बल्कि नदी बचाओ अभियान को भी मजबूती प्रदान करें।







