Home » वन विभाग की चिंता बढ़ी : कुदमुरा रेंज के 5 स्थानों पर विचरण कर रहे 45 हाथी, भय के साए में रात गुजारने को मजबूर ग्रामीण
कोरबा

वन विभाग की चिंता बढ़ी : कुदमुरा रेंज के 5 स्थानों पर विचरण कर रहे 45 हाथी, भय के साए में रात गुजारने को मजबूर ग्रामीण

कोरबा। कुदमुरा रेंज में 45 हाथी पांच अलग-अलग स्थानों पर झुंड बनाकर विचरण कर रहे हैं । इससे ग्रामीण दहशत  में हैं। बड़ी संख्या में हाथियों के विचरण करने से वन विभाग को भी निगरानी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भय के साए में रात गुजारने को ग्रामीण मजबूर हैं।

हालांकि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हाथियों की मौजूदगी वाले आसपास के ग्राम में मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है। हाथियों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया जा रहा है। हाथियों के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचते ही वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ हाथियों को खदेडने की कोशिश में लग जाते हैं जिससे अब तक बड़ा नुकसान हाथी नहीं पहुंचा पाए हैं।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन दिनों रेंज के कुदमुरा परिसर में 35 हाथी दो अलग-अलग झुंडों में सक्रिय हैं जबकि 8 हाथी चचिया परिसर तथा एक-एक लोनर गुरमा व कलमीटिकरा में डेरा डालकर वन विभाग व ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

Search

Archives