Home » किसान की बेटी BSF में चयनित, ग्रामीणों में खुशी की लहर, बांटी मिठाईयां
कोरबा

किसान की बेटी BSF में चयनित, ग्रामीणों में खुशी की लहर, बांटी मिठाईयां

कोरबा-पाली। एक गरीब किसान की बेटी ने वह कर दिखाया है जिससे पूरा गांव गौरवान्वित है। अपनी कड़ी मेहनत से किसान की बेटी बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) में चयनित हुई है। साथ ही दूसरी लड़कियों को भी सीख दी है कि जीवन मे कुछ हासिल करने का जज्बा हो तो सफलता निश्चित ही उसके कदम चूमती है। यह कारनामा कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत एक छोटे से गांव दादर के एक गरीब किसान सुखीदास की बेटी प्रभा ने कर दिखाया है।

पाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लाफा के आश्रित दादर निवासी एक छोटे कृषक सुखीदास एवं गृहणी रामबाई की प्रभा तीसरी नंबर की बेटी  है। पिता किसानी कार्य के साथ मिस्त्री भी है। 22 वर्षीय प्रभा महंत ने गरीबी को नजदीकी से देखी है, परिस्थिति से लड़ी और अपने अंदर हौसला रखी। दिल में सफलता हासिल करने की तमन्ना लिए निरंतर अध्ययन करती रही। ईमानदारी के साथ पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज गांव व जिला में सामने है। पश्चिम बंगाल में कड़ा प्रशिक्षण पूरा कर प्रभा जब अपने गांव लौटी तब लोगों में गर्व के साथ खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाईयां बांटी व बधाईयां दी।

अपनी सफलता को लेकर प्रभा का कहना है कि मां- पिता के आशीर्वाद व समर्थन और खुद के कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प से गरीबी की बाधाओं को पार करते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी हार नही मानी, तब जाकर अपने सपने को पूरा की हूँ।

पिता सुखीदास ने बताया कि प्रभा बचपन से पढ़ाई में मेधावी के साथ- साथ खेलकूद के गतिविधियों में शामिल रहा करती थी। विश्वास था कि एक दिन मेरी बेटी जरूर नाम रोशन करेगी जो आज सच साबित हो गया। यह छोटे से गांव दादर सहित पाली क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात है और क्षेत्रवासियों की जुबां पर प्रभा का ही नाम है। प्रभा की यह सफलता उन छात्रों को प्रेरित करती है जो आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनो को छोड़ देती है साथ ही यह दर्शाती है कि संसाधनों की कमी के बावजूद सफलता हासिल किया जा सकता है।

Search

Archives