Home » शराबी कार चालक ने दो आरक्षकों को मारी ठोकर, एक का पैर हुआ जख्मी, दूसरे को गंभीर चोट, चालक गिरफ्तार
कोरबा

शराबी कार चालक ने दो आरक्षकों को मारी ठोकर, एक का पैर हुआ जख्मी, दूसरे को गंभीर चोट, चालक गिरफ्तार

कोरबा। जिले के कटघोरा थानांतर्गत सलोरा के पास देर शाम एक तेज़ रफ़्तार कार चालक ने कटघोरा थाना में पदस्थ दो आरक्षको को ठोकर मार दिया। एक आरक्षक का एक पैर जख्मी हो गया, जबकि दूसरे आरक्षक को गंभीर चोटें आई है। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर को दी। सूचना मिलते ही श्री राठौर द्वारा तत्काल प्रधान आरक्षक संदीप पांडेय व पुलिस की टीम को मौके पर रवाना किया गया। ठोकर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को तत्काल 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया। पुलिस ने फरार कार चालक का पीछा किया। प्रधान आरक्षक संदीप पांडेय व उनकी टीम ने छुरी के पास उसे धरदबोचा। जांच में कार चालक शराब के नशे में पाया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक छुरी का रहने वाला है।

Search

Archives