कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत एक 32 वर्षीय महिला ने अपने देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला और उसका देवर एक ही परिवार में साथ रहते हैं। महिला ने अपने देवर पर लगातार छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी हर प्रसाद नायक 29 वर्षीय आदतन शराबी है और अक्सर घर पर आने के बाद हंगामा करता है, इससे पड़ोसियों को भी परेशानी होती है। इसका विरोध करने पर उन्हें भी गाली-गलौज और धमकाने लगता है। आरोपी की भाभी ने इसके शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से लिखित की कि इसका देवर उसके और उसके परिवार के साथ गंदी-गंदी गालियां देता है, वहीं उन्हें गंदी-गंदी इशारे भी करता है । इसके अलावा विरोध करने पर चाकू से जान के से मारने की धमकी भी देता है । उसके पति के द्वारा इसका विरोध करने पर उसने उसके साथ भी विवाद किया और मारपीट करता है। इन सबसे परेशान होकर इसने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है । पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल कर दिया है।







