Home » रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
कोरबा

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

कोरबा।  मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे एक युवक की लाश देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले लोग साइट पर पहुंचे, इस दौरान एक युवक सोया हुआ था। कुछ समय के लिए लोगों को लगा कि आराम कर रहा होगा, क्योंकि बगल में एक पानी बोतल भी थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब लोगों ने पास जाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं और नाक से झाग निकला हुआ था। जहां मौके पर पहुंचने के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया और आगे की कार्रवाी शुरू की गई।

पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से आसपास घूमते हुए देखा गया था। वह मानसिक रोगी बताया जा रहा है और उसकी मौत भूख से होने की आशंका जताई जा रही है। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया था। उनके द्वारा भी जांच की गई है, युवक की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, यह जांच का विषय है। शव की श्निख्ति नहीं हो सकी है।

Search

Archives