कोरबा। साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता लाइव का आयोजन आज शाम 5 बजे किया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले द्वारा 20 अगस्त को शाम 5 बजे कोरबा पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइबर जागरूकता लाइव किया जाएगा। साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सीधे लोगों तक पहुँचाई जाएगी। पुलिस विभाग ने कार्यक्रम में अधिक से संख्या में लाइव से जुड़ने व कार्यक्रम को अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों तक साझा करने अपील की है।
https://www.instagram.com/korba_police?utm_source=qr&igsh=bTBiM2p0cmV0cmI=







