Home » कुसमुंडा खदान में ठेका कर्मियों ने रोका काम, कार्य हुआ प्रभावित
कोरबा

कुसमुंडा खदान में ठेका कर्मियों ने रोका काम, कार्य हुआ प्रभावित

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा के विभिन्न ठेका कंपनी में नियोजित ठेका श्रमिकों ने खदान का कामकाज ठप कर दिया है। श्रमिकों का कहना है कि ठेका कंपनी द्वारा कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। ठेका कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कुसमुंडा खदान में कोयला उत्पादन प्रभावित हो गया है। सूचना मिलते ही प्रबंधन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।  जानकारी मिली है कि एसईसीएल कुसमुंडा खदान में नियोजित ठेकेदारों द्वारा ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ संविदा एवं ग्रामीण मजदूर संघ कांग्रेस इंटक ने कुसमुंडा खदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही खदान का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है।  खदान के भीतर गाड़ियां रोक दी गई है। बताया जाता है कि प्रबंधन व पुलिस के मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को सुलझाने में लगी हुई है, लेकिन श्रमिकों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।

Search

Archives