Home » आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा और राष्ट्रीय सचिव चंदन का होगा आगमन
कोरबा

आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा और राष्ट्रीय सचिव चंदन का होगा आगमन

कोरबा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा व राष्ट्रीय सचिव चंदन आज कोरबा पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद शैलजा का पहला आगमन है। वे रायपुर से हेलीकॉप्टर में शाम 4 बजे इंदिरा स्टेडियम पहुंचेंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव भी सड़क मार्ग से रात 9 बजे कोरबा आएंगे। शाम 6 बजे सीईएसबी के वीआईपी गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कुमारी शैलजा मुलाकात करेंगी। जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल और शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने बताया कि कांग्रेस सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों को स्टेडियम पहुंचने कहा गया है।

Search

Archives