कोरबा। बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया है। उसे 20 दिन पहले ही संप्रेक्षण गृह दाखिल कराया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने अपचारी बालक की खोजबीन शुरू कर दी है।
संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक के भाग निकलने की खबर मिलते ही अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वे अपने स्तर पर खोजबीन करते रहे। आखिरकार सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की सूचना दी गई।
गौरतलब है कि संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक के भागने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई मर्तबा अपचारी बालक फरार हो चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारी ठोस पहल नहीं कर पा रहे। बहरहाल मामले में पुलिस अपचारी बालक की पतासाजी कर रही है।







