Home » चक्रधर समारोह : ईशिता कश्यप देंगी कथक नृत्य की प्रस्तुति
कोरबा

चक्रधर समारोह : ईशिता कश्यप देंगी कथक नृत्य की प्रस्तुति

कोरबा। रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह में कोरबा जिले की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना ईशिता कश्यप एकल कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। ईशिता कश्यप का कार्यक्रम 2 सितंबर को शाम 6 बजे रखा गया है।

ईशिता कश्यप अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला और नृत्य गुरु पंडित मोरध्वज वैष्णव की शिष्या हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है और दर्शकों से भरपूर सराहना प्राप्त की है।

Search

Archives