कोरबा/रायपुर। जिले में सभापति चुनाव के बाद BJP वरिष्ठ नेताओं का माथा घूम गया है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया? अब इसकी जांच के लिए पार्टी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह ने कोरबा निगम में सभापति चुनाव की जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति बनाई है। कमेटी सप्ताह भर में अपनी रिपोर्ट देगी। बताया जा रहा है कि यह कमेटी इस बात की जांच करेगी कि कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति चुनाव में भाजपा के पास विशाल बहुमत का आंकड़ा होने के बावजूद शर्मनाक हार कैसे हुई। इस षड्यंत्र के पीछे आखिर किनका हाथ है। बता दे कि भाजपा के पास पार्षदों की संख्या 45 है और महापौर का वोट मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 46 का होता है। चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को मात्र 18 वोट मिला है।
सूत्र बताते हैं इस मामले को लेकर पार्टी काफी गंभीर हो गई है। भाजपा दिल्ली मुख्यालय से भी सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं । प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कोरबा निगम में सभापति चुनाव की जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति बनाई है। जिसका संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल को बनाया गया हैं।







