Home » विद्यालय में आगजनी : दस्तावेज व फर्नीचर जलकर खाक, मामला दर्ज
कोरबा

विद्यालय में आगजनी : दस्तावेज व फर्नीचर जलकर खाक, मामला दर्ज

कोरबा। करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत बरपाली स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरपाली में गत रात असामाजिक तत्व ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। घटना में विद्यालय की ऊपर की मंजिल में रखे पुराने दस्तावेज जलकर खाक हो गए।  इसके अलावा, दो कमरों के लकड़ी के दरवाजे जलाने का प्रयास किया गया और जीव विज्ञान प्रयोगशाला के दरवाजे की कुंडी तोड़कर वहाँ भी आग लगाई।

भूतल में स्थित गणित कक्ष में भी आग लगाई गई, जिससे टेबल, अलमारियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं और पूरा कमरा धुएं से काला पड़ गया। साथ ही कक्षा 9वीं के पंखों के ब्लेड्स भी मोड़ दिए गए। विद्यालय खुलने पर शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद प्राचार्य, सरपंच और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने उरगा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives