कोरबा। कोरबा-चांपा मार्ग में ग्राम उरगा थानांतर्गत ग्राम कनकी स्थित पेट्रोल पंप के पास लगभग एक दर्जन युवकों ने मिलकर दो बाइक सवार युवकों से जमकर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने मारपीट कर युवकों की बाइक और मोबाईल लूटने का प्रयास किया। आरोपियों ने डंडे और बेल्ट से उनकी पिटाई कर दी। घटना में एक युवक को काफी चोट आई है। युवकों ने बताया कि ग्राम कनकी स्थित कनकेश्वर महादेव के दर्शन करने जा रहे थे। तभी करीबन एक दर्जन युवकों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने युवकों का मोबाईल और बाइक को भी लूटने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। मारपीट की घटना में बुरी तरह से घायल युवकों ने उरगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कटघोरा में रहने वाला पीड़ित संजय कुमार कोरबा निवासी अपने साथी शत्रुहन केंवट के पास आया हुआ था। पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने दोनों को रुकवाया लेकिन नहीं रुके। कुछ दूर जाकर दोनों ने जब अपनी बाइक रोकी और दोनों पर टूट पड़े। मारपीट की घटना में संजय घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी कोरबा स्थित सीतामढ़ी इलाके के रहने वाले है। पीड़ितों की शिकायत को पुलिस ने जांच में ले लिया है और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।







