कोरबा। ग्राम पंचायत ढूरेना के आश्रित ग्राम चाका धमना के तलाब एक में एक व्यक्ति की लाश पानी मे तैरती हुई मिली है। राहगीरों की नजर लाश पर पड़ी। तालाब के पास ही एक अज्ञात बाइक भी खड़ी मिली है।
मामला दीपका थाना क्षेत्र में सामने आया है। मामले की सूचना दीपका पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। आम लोगों के बीच चर्चा है कि हत्या कर लाश को तालाब में फेंका गया है। बहरहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या फिर मामला कुछ और है।







