कोरबा। जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। कोरबा पुराना बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही 10वीं की छात्रा 9 अक्टूबर की सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। छात्रा जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। छात्रा कोरबा जिले से लगे ग्राम पंतोरा की रहने वाली है।
परिजनों ने बताया कि अंशु गोड़ पुराना बस स्टैंड जायसवाल मेडिकल के समीप मंदिर के सामने 9 अक्टूबर को सुबह 10 और 11 बजे के आसपास बस का इंतजार कर रही थी। इसके बाद अचानक लापता हो गई। परिजनों संतोष कुमार कंवर के अनुसार छात्रा के लापता होने की शिकायत पंतोरा थाना में दर्ज कराने के साथ कोरबा कोतवाली को भी सूचना दी है। परिजनों ने छात्रा के साथ किसी अनहोनी की भी आशंका जताई है।
छात्रा के संबंध में जानकारी देने के लिए परिजनों से मोबाईल नंबर 9907811957 पर संपर्क कर सकते हैं।







