Home » उरगा क्षेत्र में खूनी वारदात : शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का काटा गला, फिर खुद ने दे दी जान
कोरबा छत्तीसगढ़

उरगा क्षेत्र में खूनी वारदात : शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का काटा गला, फिर खुद ने दे दी जान

कोरबा। बुधवार की सुबह कोरबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड का गला काट दिया, इसके बाद खुद का गला काटकर अपनी जान दे दी। युवक और युवती बिलासपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जो देर रात बिलासपुर से उरगा थाना क्षेत्र के गांव संडेल पहुंचे थे।

युवती की पहचान 22 वर्षीय निशा उर्फ प्रतीक्षा के रूप में हुई है। वह बिलासपुर जिले के कश्यप कॉलोनी की रहने वाली है। जबकि मृतक युवक 28 वर्षीय शुभम नायडू, सरकंडा, बिलासपुर निवासी बताया जा रहा है। मृतक युवक शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती रात के लगभग 9ः00 बजे अपने घर से लापता हुई थी। संदेह के आधार पर परिजनों ने बिलासपुर जिले के कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

युवती ने दी परिजनों को सूचना

घटना के बाद घायल लड़की ने ही परिजनों को चैटिंग और लोकेशन भेजकर घटना की जानकारी दी। फिर परिजनों ने बिलासपुर के कोतवाली थाना को फॉरवर्ड किया. जिसे कोरबा पुलिस को उपलब्ध कराया गया. जिसके बाद उरगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को रिकवर किया और युवती को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस इस सनसनीखेज मामले की जांच में जुट गई है।

युवती ने इशारों में बताया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्र में जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. जबकि युवती बेहद गंभीर अवस्था में खून से लथपथ मौके पर पड़ी हुई थी. जिसने इशारों में बताया कि वह युवक के साथ यहां पहुंची थी। युवक ने पहले मेरा गला काटा, इसके बाद अपना गला काट लिया। पुलिस ने तत्काल युवती को अस्पताल भेजने की तैयारी की और युवक के शव को भी मौके से उठाकर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की पूरी सूचना दी। हालांकि युवक ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया, अब तक इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला- एएसपी लखन पटले

इस घटना के विषय में एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि देर रात थाना उरगा और कोरबा के कंट्रोल रूम को यह सूचना मिली कि एक युवती जो खून से लथपथ है, वह उरगा क्षेत्र के एक नहर में पड़ी हुई है। वह अपने घर के किसी सदस्य से एक चैटिंग कर रही है और घटनाक्रम की जानकारी दी है। पुलिस की टीम वहां पहुंची घटना स्थल पर युवती के गले में धारदार हथियार से चोट के निशान थे। इसके साथ एक लड़का भी वहां मौजूद है, जिसके गले पर चोट का निशान है और उसकी मौत हो चुकी है। युवक का नाम शुभम नायडू है।

Search

Archives