Home » युवती पर बाइसन ने किया हमला, अस्पताल दाखिल
कोरबा

युवती पर बाइसन ने किया हमला, अस्पताल दाखिल

कोरबा । बाइसन के हमले में एक मूकबधिर युवती घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला कटघोरा वन वन मंडल के ग्राम सलोरा का है

बताया जा रहा है कि कटघोरा वन मंडल के जंगल में बीते कुछ दिनों से एक बाइसन विचरण कर रहा है । इस दौरान बाइसन लोगों पर हमला भी करने लगा है। एक युवती पर जंगली भैंस ने हमला कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सलोरा में भग्गू केवट का परिवार निवास करता है। 18 वर्षीय उसकी पुत्री साधना केंवट नि:शक्त है, वह ना तो सुन सकती है और न ही बोल सकती है।  प्रतिदिन की तरह कल सुबह साधना अपनी बड़ी बहन चंद्रिका के साथ शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। दोनों बहनें शौच कर घर वापस लौट रहीं थी। वे करीब 50 मीटर के अंतराल में पैदल आगे पीछे चल रहे थे । वह कुछ दूर पहुंचे ही थे कि इस बीच चंद्रिका की नजर बाइसन पर पड़ी, जो दौड़ते हुए आ रहा था। बाइसन को देखते ही चंद्रिका को अनहोनी का एहसास हो गया। वह छोटी बहन को इशारा करती रही लेकिन वह समझ पाती, इससे पहले ही बाइसन ने उस पर हमला कर दिया।

बाइसन  के हमले से युवती दूर जा गिरी। चंद्रिका की चीख सुनकर ग्रामीण और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । ग्रामीणों की मदद से बाइसन को जंगल की ओर खदेड़ा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी।  इलाज के लिए युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Search

Archives