सुसाइड नोट बरामद, विशाखा समिति में की थी शिकायत
कोरबा। कोरबा जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जवान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
जवान के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उसने आत्महत्या के पीछे के कारणों का जिक्र किया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी, जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इस घटना से आहत होकर संतोष पटेल ने सोमवार को आत्महत्या का प्रयास किया।







