Home » कोरबा में बड़ा हादसा टला: बीच सड़क एक्सयूवी में लगी आग, गेट लॉक होते ही मची चीख-पुकार
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा में बड़ा हादसा टला: बीच सड़क एक्सयूवी में लगी आग, गेट लॉक होते ही मची चीख-पुकार

दिल दहलाने वाला वीडियो

कोरबा। कोरबा से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां कोरबा से रायपुर जा रही एक तेज रफ्तार महिन्द्रा एक्सयूवी में अचानक आग लग गई। घटना दर्री थाना क्षेत्र के जैलगांव चौक मुख्य मार्ग की बताई जा रही है।

कार में भाजपा नेता के भाई डॉ. विवेक रंजन महतो समेत तीन लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले कार के इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

2 सेकंड की देरी और हो सकता था बड़ा हादसा

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और सभी लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि कार से बाहर निकलने के कुछ ही सेकंड बाद वाहन के दरवाजे लॉक हो गए और पूरी एक्सयूवी आग का गोला बन गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी एक्सयूवी जलकर खाक हो गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बीच सड़क पर धू-धू कर जलती एक्सयूवी और मौके पर मची अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है।

Search

Archives