भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी सर्वमंगला नगर मण्डल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। मनीष मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं बालकृष्ण साहू, दिनेश झा, भानू यादव व श्रीमती मीना तिवारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।








