कोरबा। भारी बारिश के कारण बिल में रहने वाले जीव बेचैन हो गए हैं। बिलों में पानी भर जाने से जीव बाहर आ रहे हैं। ताजा मामला रामनगर का है, जहां ललित साहू के घर में एक बेबी कोबरा घुस गया था। घर वालों ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को सूचित किया। सूचना पर टीम के सदस्य राजू बर्मन को भेजकर बेबी कोबरा का सफल रेस्क्यू किया गया।
जितेंद्र सारथी ने बताया कि इस वर्ष का यह बेबी कोबरा का पहला रेस्क्यू था और अब लगातार अलग-अलग सांपों के बच्चे मिलेंगे। उन्होंने लोगों को सावनधानी बरतने कहा है साथ ही आगाह किया है कि सांप के बच्चों को रेस्क्यू करते समय अधिक सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि वे आक्रामक होते हैं और डर के कारण बाइट के समय पूरा जहर शरीर में छोड़ देते हैं।







