Home » कटघोरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, एएसपी ने किया निलंबित
कोरबा छत्तीसगढ़

कटघोरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, एएसपी ने किया निलंबित

कटघोरा/कोरबा। पुलिस विभाग में अनुशासन और नैतिकता को ताक पर रखने वाले एक अधिकारी पर गाज गिरी है। कटघोरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) कोसरिया पर एक महिला ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है।

एएसपी ने की निलंबन की पुष्टि

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नीतिश ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी सब-इस्पेक्टर के खिलाफ प्राप्त शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि वर्दी की गरिमा से समझौता करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

जांच के घेरे में आरोपी अधिकारी

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि कानून की रक्षा करने वाले पर ही कानून तोड़ने का संगीन आरोप लगा है। फिलहाल, निलंबन की कार्रवाई के बाद मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Search

Archives