Home » ASI के घायल पुत्र की उपचार के दौरान मौत, अब तक नहीं पकड़े गए हमलावर
कोरबा

ASI के घायल पुत्र की उपचार के दौरान मौत, अब तक नहीं पकड़े गए हमलावर

कोरबा।  बुधवारी बायपास मार्ग में 6-7 जून की रात बोलेरो से कुचलकर सहायक उप निरीक्षक रामनारायण रात्रे के युवा और इकलौते पुत्र चंद्रमणि उर्फ दादू की हत्या का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि की आज उपचार के दौरान मौत हो गई।  घटना के छठवें दिन चंद्रमणि की रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में मौत हो जाने से परिजनों सहित सामाजिक जनों में आक्रोश मिश्रित शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

आक्रोश इस बात का भी है कि अभी तक एक भी हमलावर  पकड़ा नहीं जा सका है और ना ही किसी की गिरफ्तारी अब तक बताई जा सकी है। हालांकि,घायल की मौत के बाद अब महकमा हरकत में आया है। यह मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है।

Search

Archives